ujjainsimhastha

क्या है कुंभ, अर्धकुंभ और सिंहस्थ 2028 का वास्तविक अर्थ, जानें

सिंहस्थ 2028
Spread the love

सिंहस्थ 2028: कुंभ को विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक समागम कहा जाता है। इसमें करोड़ों श्रद्धालु पुण्य की डुबकी लगाने के लिए एकत्रित होते हैं। माना जाता है कि समुद्र मंथन में जो अमृत कलश निकला था, उसे लेकर देवता और असुरों के बीच छीना-झपटी हुई थी।

गूगल पर उज्जैन सिंहस्थ चुनें ! Add as a preferred source on Google

इस छीना-झपटी में अमृत की कुछ बूंदें भारत के चार स्थानों पर गिरी थीं। वे थीं हरिद्वार, प्रयागराज (इलाहाबाद), नासिक और उज्जैन। इन्हीं चार स्थानों पर हर 12 साल में कुंभ महापर्व का आयोजन किया जाता है। आज हम जानेंगे क्या है कुंभ, अर्धकुंभ और सिंहस्थ का वास्तविक अर्थ क्या है।

ये खबर भी पढ़ें…

इस दिन क्यों की जाती है आंवले के पेड़ की पूजा? माता लक्ष्मी ने शुरू की थी परंपरा

कुंभ और अर्धकुंभ का खगोलीय संबंध

ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक, ये पावन पर्व कब आयोजित होंगे इसका निर्धारण शुद्ध रूप से सूर्य, चंद्रमा और बृहस्पति की विशेष खगोलीय स्थितियों से किया जाता है:

  • कुंभ महापर्व: यह पर्व (कुंभ मेले का महत्व) हर 12 वर्ष के अंतराल पर चारों तीर्थों पर बारी-बारी से आता है। जब सूर्य और बृहस्पति एक विशेष राशि में होते हैं, तब कुंभ योग बनता है।
  • अर्धकुंभ: अर्धकुंभ का आयोजन छह वर्ष के अंतराल पर केवल हरिद्वार और प्रयागराज में ही किया जाता है। यह कुंभ के ठीक बीच का समय होता है। इसलिए इसे अर्धकुंभ कहा जाता है। इसका महत्व भी बहुत अधिक माना जाता है।

इन पावन अवसरों पर गंगा, यमुना और गोदावरी जैसी पवित्र नदियों में स्नान किया जाता है। ऐसा विश्वास है कि इन महायोगों में स्नान करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

Mahakumbh 2025 Difference Between Kumbh Ardh Kumbh Purna Kumbh And Maha  Kumbh - Amar Ujala Hindi News Live - Mahakumbh 2025:अर्धकुंभ, पूर्णकुंभ और  महाकुंभ में क्या है अंतर? जानें ग्रहों के गोचर

सिंहस्थ : उज्जैन का विशेष नाम

ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक, जब कुंभ पर्व (उज्जैन सिंहस्थ कुंभ) का आयोजन उज्जैन की पुण्य धरा पर किया जाता है तब इसे सिंहस्थ कहा जाता है। ये कुंभ का ही एक विशेष नाम है।

  • नाम का कारण: ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक, ये उज्जैन में सिंहस्थ तब होता है, जब बृहस्पति ग्रह सिंह राशि में प्रवेश करते हैं। ‘सिंह’ राशि में गुरु (बृहस्पति) का यह प्रवेश ही इस पर्व को सिंहस्थ नाम देता है।
  • स्थान: यह पर्व मध्य प्रदेश के उज्जैन में क्षिप्रा नदी के तट पर आयोजित किया जाता है, जिसका महत्व यहां के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के कारण और भी बढ़ जाता है।

MP सिंहस्थ 2028: उज्जैन के कुंभ को सिंहस्थ क्यों कहा जाता है? जानें देवताओं के गणित का अचूक फॉर्मूला

अर्धकुंभ, पूर्णकुंभ और महाकुंभ में क्या है अंतर? जानें ग्रहों के गोचर से  इसका संबंध: Kumb

सिंहस्थ में देश भर से साधु-संत, अखाड़े और श्रद्धालु यहां एकत्रित होते हैं। माना जाता है कि उज्जैन में सिंहस्थ योग के दौरान किया गया स्नान, दान और पुण्य कार्य अनंत फल देता है।

सिंहस्थ (उज्जैन सिंहस्थ 2028) की गणना भी 12 वर्ष के अंतराल पर ही की जाती है। ठीक वैसे ही जैसे अन्य कुंभ पर्वों की गणना की जाती है। इस पर्व के दौरान शिप्रा नदी का जल अमृत तुल्य हो जाता है। इससे स्नानार्थियों को विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है।

MP सिंहस्थ 2028 : 12 साल बाद उज्जैन में क्यों लगता है महाकुंभ? जानें अमृत की बूंदों से जुड़ी दिव्य कहानी

सिंहस्थ कुंभ मेला

सिंहस्थ कुंभ मेला हिंदू धर्म के सबसे पवित्र और बड़े आयोजनों में से एक है, जो मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में शिप्रा नदी के तट पर आयोजित किया जाता है। अगला सिंहस्थ वर्ष 2028 में आयोजित होने वाला है। यह मेला तब लगता है जब बृहस्पति (Jupiter) वृषभ राशि में और सूर्य मेष राशि में प्रवेश करते हैं, जिसे ‘सिंहस्थ’ के नाम से जाना जाता है।

मुख्य आकर्षण और महत्व

  • शाही स्नान: मेले का सबसे मुख्य आकर्षण साधु-संतों और विभिन्न अखाड़ों द्वारा किया जाने वाला शाही स्नान है। श्रद्धालु शिप्रा नदी के पावन जल में डुबकी लगाकर पुण्य कमाते हैं।
  • धार्मिक संगम: यहां देश-दुनिया से करोड़ों श्रद्धालु, नागा साधु, और विद्वान एकत्रित होते हैं, जिससे यह आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बन जाता है।
  • महाकालेश्वर दर्शन: उज्जैन भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक, महाकालेश्वर की नगरी है, जहां दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ती है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी पूरी तरह से सही या सटीक होने का हम कोई दावा नहीं करते हैं। ज्यादा और सही डिटेल्स के लिए, हमेशा उस फील्ड के एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। धार्मिक अपडेट

Kaal Bhairav Jayanti: सिर्फ एक रात की पूजा से दूर हो जाएगा हर संकट, जानें कैसे

Scroll to Top