ujjainsimhastha

उज्जैन सिंहस्थ 2028 में हाई-टेक ट्रैफिक प्लान तैयार, नासिक कुंभ से भी सीखेंगे सबक

उज्जैन सिंहस्थ 2028
Spread the love

उज्जैन सिंहस्थ 2028: उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज हो गई हैं। 12 अप्रैल को सिंहस्थ मेला कार्यालय में एक अहम बैठक हुई थी। इसमें महापर्व के दौरान यातायात और मोबिलिटी प्लान पर चर्चा की गई। साथ ही अधिकारियों ने पिछले आयोजनों का अनुभव और वैज्ञानिक डेटा ध्यान में रखते हुए नई रणनीति बनाने पर जोर दिया।

गूगल पर उज्जैन सिंहस्थ चुनें ! Add as a preferred source on Google

सिंहस्थ 2028 के लिए मैनेजमेंट

उज्जैन सिंहस्थ 2028: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बैठक के दौरान नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आयुक्त संकेत भोंडवे ने बताया कि, सिंहस्थ 2028 (उज्जैन सिंहस्थ मेला) में आने वाले श्रद्धालुओं और वाहनों के सही तरीके से संचालन किया जाएगा। इसके लिए यातायात प्रबंधन पर खास ध्यान दिया जा रहा है।

संकेत भोंडवे ने कहा कि पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर इस पर गहरी चर्चा की गई है। इसके तहत शहर को अलग-अलग जोन में बांटकर वैज्ञानिक तरीके से योजना बनाई जा रही है।

publive-image

नासिक कुंभ मेला का भी अध्ययन

उज्जैन सिंहस्थ 2028: संकेत भोंडवे ने यह भी बताया कि, 2004 और 2016 में हुए सिंहस्थ के अनुभवों के साथ-साथ नासिक के कुंभ मेला का भी अध्ययन किया जा रहा है। ताकि एक बेहतर योजना बनाई जा सके।

उन्होंने बताया कि काम की निगरानी के लिए एक नया ऑनलाइन सिस्टम तैयार किया गया है। इसमें एक डैशबोर्ड के जरिए काम की प्रगति लगातार चेक की जा रही है।

publive-image

सिर्फ कागजी नहीं होगी

उज्जैन सिंहस्थ 2028: अधिकारियों ने बताया कि, प्रगति की जांच सिर्फ कागजी नहीं बल्कि तकनीकी तरीके से भी की जाएगी। इसके तहत मौके पर जाकर भी निरीक्षण किया जाएगा।

नगरीय प्रशासन सभी सड़कों का चक्कर लगाएगा और काम को पूरी गंभीरता से आगे बढ़ाएगा, ताकि कुंभ मेला 2028 में श्रद्धालुओं को बेहतर और आसान यातायात व्यवस्था मिल सके।

इस बैठक में नगरीय प्रशासन और विकास विभाग के आयुक्त संकेत भोंडवे, एडीजी राकेश गुप्ता, संभागायुक्त और मेला अधिकारी आशीष सिंह उपस्थित थे।

साथ ही डीआईजी नवनीत भसीन, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी गोपाल डाड, नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा भी मौजूद थे। 

इसके आलावा सीईओ यूडीए संदीप सोनी, और सीईओ स्मार्ट सिटी संदीप शिवा समेत कई विभागों के बड़े अधिकारी शामिल हुए थे।

ये खबरें भी पढ़िए…

सिंहस्थ 2028 की तैयारी: काशी की तर्ज पर हाई-टेक होगा महाकाल का शहर उज्जैन

Scroll to Top