ujjainsimhastha

सिंहस्थ के लिए चलेंगी सौ से ज्यादा अतिरिक्त ट्रेनें, रेलवे बोर्ड चेयरमैन ने बताई प्लानिंग

सिंहस्थ
Spread the love

सिंहस्थ: इंदौर में रेलवे की सुविधाएं और बढ़ाने और उज्जैन सिंहस्थ 2028 की तैयारियां देखने के लिए रेलवे बोर्ड चेयरमैन सतीश कुमार रविवार को इंदौर पहुंचे। यहां उन्होंने सांसद शंकर लालवानी और मंत्री तुलसीराम सिलावट से मुलाकात की। इनके द्वारा इंदौर की जरूरी ट्रेनों को लेकर मांगे रखी गईं।

गूगल पर उज्जैन सिंहस्थ चुनें ! Add as a preferred source on Google

सिंहस्थ के लिए इतनी ट्रेनें चलाएंगे

सिंहस्थ: सतीश कुमार ने मीडिया से चर्चा में कहा कि सिंहस्थ को लेकर हमारी प्लानिंग है कि 100 से 125 तक ट्रेनें चलाई जाएं। इसके लिए यार्ड पर भी काम हो रहा है। सतीश कुमार ने बताया कि यार्ड व्यवस्था होने से अतिरिक्त ट्रेनों को रोकने और चलाने में सुविधा हो जाती है। इस पर प्लानिंग जारी है। यह भी कोशिश रहेगी कि यात्रियों को अधिक किराया नहीं चुकाना पड़े। इंदौर से कनेक्टिविटी बढ़ाने पर पूरा जोर रहेगा।

शास्त्री ब्रिज का भी होगा चौड़ीकरण

सिंहस्थ: शास्त्री ब्रिज के चौड़ीकरण के काम को लेकर सांसद लालवानी ने कहा कि जितनी उपलब्ध चौड़ाई है, इसी के तहत काम करेंगे। लेकिन यह अहम ब्रिज है और इसके बंद होने से काफी प्रभाव पड़ेगा, इसलिए यह विचार भी दिया है कि क्या विकल्प हो सकता है कि एक छोटा ब्रिज पहले बना दिया जाए। इस पर प्लानिंग हो रही है। वहीं बोर्ड चेयरमैन ने कहा कि इसे लेकर पहले हम निरीक्षण करेंगे और इस पर काम किया जाएगा। लेकिन चौड़ीकरण का काम सिंहस्थ के बाद करेंगे।

साफ-सफाई को लेकर चल रही नई प्लानिंग

वहीं ट्रेनों में लगातार सफाई को लेकर आ रही शिकायतों पर कुमार ने कहा कि इस पर नई प्लानिंग के तहत प्राथमिकता से काम हो रहा है। तीन ट्रेनों में जनरल कोच की भी पूरी सफाई की योजना लागू की है, जिस पर अच्छी प्रतिक्रिया आई है। पेस्ट कंट्रोल भी बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हाइड्रोजन ट्रेन भी अच्छी चल रही है और दुनिया की सबसे ताकतवर ट्रेनों में से एक है।

स्पेशल ट्रेनों को नियमित करने पर काम

बोर्ड चेयरमैन ने कहा कि रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक वाले कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा। इनमें चेहरे की पहचान और स्कैनिंग जैसी सुविधाएं भी शामिल होंगी।

ये खबर भी पढ़ें….

देवकी के 6 पुत्रों का रहस्य, जानें क्यों जन्म लेते ही मिली मृत्यु

Scroll to Top